10 September 2022

देखकर मुड़िए

वाहन चलाते समय, 
नियमों से  जुड़िए,
मुड़ने से पहले
 बाएं और दाएं 
देखकर मुड़िए,
बात बिल्कुल साफ़ 
और सीधी है, 
य़ह रोजमर्रा की
नैतिक गतिविधि है

24 August 2022

दोहा मुझे शिकायत आप ही

मुझे शिकायत आप ही, 
जन्म लिया बन भार।
परहित तो आता नहीं, 
जीवन है बेकार। ।

22 August 2022

दोहा घंटे भर का कार्यक्रम

घण्टे का है कार्यक्रम,
खर्चा करे करोड़। 
दिव्यांगों को दान कर, 
पुण्य कमाकर जोड़।।

20 August 2022

दोहा लेकर खाना प्लेट में

लेकर खाना प्लेट में, 
खूब दिखाता शान। 
बिन खाये ही फेकता,
होता है अपमान। ।

15 August 2022

मरे के पहिली झन मर

जीवन एक
सरल मंतर ए, 
फेर कंजूसी अउ 
बचत म अन्तर हे,
कोनो दिन 
खटिया म पर जबे, 
का भरोसा रट ले मर जबे, 
तव मरे के पहिली झन मर,
अपन जीयत ले 
दिल खोल के खर्चा कर...

जीते जी सम्मान

हो सके तो
दुखों को हर लीजिए, 
किसी व्यक्ति का जीते जी 
सम्मान कर लीजिए,
क्योंकि संसार तो 
ऐसे ही चलता है पर, 
कोई अपना अपने बीच 
न रहे तो खूब खलता है...

11 August 2022

दुर्घटनाओं को आमंत्रण

मौत सामने है पर 
खबर नहीं है, 
शहरी रहनुमाओं को,
थोड़ा सबर नहीं है,
गाड़ी बिना इंडिकेटर 
मोड़े जा रहे हैं, 
दुर्घटनाओं के लिए रास्ता, 
छोड़े जा रहे हैं...
Next Page Home

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए नवागढ़ के Facebook पेज को लाइक करें

Random Post

मुख्य पृष्ठ

home Smachar Ayojan

नवागढ़ विशेष

history visiting place interesting info
poet school smiti
Najdiki suvidhae Najdiki Bus time table Bemetara Police

ऑनलाइन सेवाएं

comp online services comp

Blog Archive