06 April 2025

रिश्ते नाम के

रिश्ते ऐसे मीठ हैं।
जैसे शक्कर घोल।।
प्रेम भया नाम का।
केवल है बड़बोल।।

31 March 2025

मगन हे

26 July 2024

हया का आफ़ताब

रंगों से चमक नहीं, हया से आफताब दिख रहे हैं, 
न जाने कैसी मजबूरी है, जो ये गुलाब बिक रहे हैं, 
और कलियों को क्या पता, इनकी सुर्खियों के बारे में, 
वे तो अभी नादान हैं, जो इन पर किताब लिख रहे हैं...

10 July 2024

होश नई हे

गलती करत हे तभो दोष नई हे,
नियम कानून घला ठोस नई हे,
गाड़ी आंय बांय कुदावत हे लइका,
दाई ददा ल घला होश नई हे...

01 July 2024

धिक्कार हे

जीयत म तो खाय ल नई पूछे,
दाई बर ये कइसन प्यार हे,
मरे म बम फार के रोवत हस,
तोर जीवन ल धिक्कार हे...

30 June 2024

वक्त की बात है

वक़्त सही है तो,
कैसे कैसे भी खास हो जाते हैं,
वक़्त के उतरते ही,
वे भी इतिहास हो जाते हैं,
इसीलिए कभी भी,
वर्तमान पर गुरुर मत करना,
खुद को अहंकार के,
नशे में चूर मत करना

10 September 2022

देखकर मुड़िए

वाहन चलाते समय, 
नियमों से  जुड़िए,
मुड़ने से पहले
 बाएं और दाएं 
देखकर मुड़िए,
बात बिल्कुल साफ़ 
और सीधी है, 
य़ह रोजमर्रा की
नैतिक गतिविधि है

09 September 2022

वह सुदामा नहीं

वैसी भक्ति नहीं, 
वैसा जामा नहीं, 
नीति में ही चले,
वैसा सामा नहीं, 
कलियुग में द्वापर, 
चला आता पर, 
ध्यान सबका रखे, 
वह सुदामा नहीं

08 September 2022

राजनीति का दामन

आप ऐसे न थे तो, 
अकड़ क्यों लिया, 
आपको आपने ही, 
जकड़ क्यों लिया, 
अभी तो शहर में, 
इज़्ज़त थी तुम्हारी, 
राजनीति का दामन, 
पकड़ क्यों लिया

07 September 2022

प्रेम कुटिया मेरी

प्रेम कुटिया मेरी, 
कोई अटारी नहीं, 
ये है कोमल सा 
शैय्या, कटारी नहीं, 
होते हम भी अमर, 
याद रखते सभी, 
मीरा तुम भी नहीं, 
मैं मुरारी नहीं

24 August 2022

दोहा मुझे शिकायत आप ही

मुझे शिकायत आप ही, 
जन्म लिया बन भार।
परहित तो आता नहीं, 
जीवन है बेकार। ।

22 August 2022

दोहा घंटे भर का कार्यक्रम

घण्टे का है कार्यक्रम,
खर्चा करे करोड़। 
दिव्यांगों को दान कर, 
पुण्य कमाकर जोड़।।

20 August 2022

दोहा लेकर खाना प्लेट में

लेकर खाना प्लेट में, 
खूब दिखाता शान। 
बिन खाये ही फेकता,
होता है अपमान। ।

19 August 2022

दोहा व्यंग्य सड़क

ददा बनाये हे सड़क,
बीचो बीच म रेंग।
गाड़ी मोटर आन दे,
हमरे भर हे नेंग। ।

15 August 2022

मरे के पहिली झन मर

जीवन एक
सरल मंतर ए, 
फेर कंजूसी अउ 
बचत म अन्तर हे,
कोनो दिन 
खटिया म पर जबे, 
का भरोसा रट ले मर जबे, 
तव मरे के पहिली झन मर,
अपन जीयत ले 
दिल खोल के खर्चा कर...

जीते जी सम्मान

हो सके तो
दुखों को हर लीजिए, 
किसी व्यक्ति का जीते जी 
सम्मान कर लीजिए,
क्योंकि संसार तो 
ऐसे ही चलता है पर, 
कोई अपना अपने बीच 
न रहे तो खूब खलता है...

13 August 2022

जनहित का पक्षधर

सूर्य जिस पर
अभिमान करता है, 
चंद्र जिसका
गुणगान करता है, 
जनहित का पक्षधर
है मेरा देश, 
केवल चरित्र का
निर्माण करता है...

11 August 2022

दुर्घटनाओं को आमंत्रण

मौत सामने है पर 
खबर नहीं है, 
शहरी रहनुमाओं को,
थोड़ा सबर नहीं है,
गाड़ी बिना इंडिकेटर 
मोड़े जा रहे हैं, 
दुर्घटनाओं के लिए रास्ता, 
छोड़े जा रहे हैं...

12 December 2021

व्यंग्य दोहा

नेता सोज्झे पीटथे,
राजनीति के ढोल,
बोली भर ले पोठ हे,
भितरी ले हे पोल।

11 April 2021

हेम के चौपाई छंद (कोरोना जागरूकता)

घर भीतर रह कहिथे मोना।
घर बाहिर बइरी कोरोना।।
करत हवय जे जादू टोना।
नइहे हमला जिनगी खोना।।

बहनी चुन्नी आव बिसाबो। 
साबुन सेनिटाइजर लाबो।
बारम्बार हाथ ला धोबो।
कोरोना ला दूर भगाबो।।

सुनले भैया तँय हर राजन।
करव लॉक डाउन के पालन।।
कहिथे शासन संग प्रसाशन।
बढ़िया से घर मा हम राहन।।

खाँसी सर्दी बुखार आवय।
लक्षण कोरोना के हावय।।
झटसे अस्पताल मा जावव।
कोरोना के टेस्ट करावव।।

सबसे दुरिहा रह ले राजू।
दू गज रख के आजू बाजू।।
सबला संगी आव जगाबो।
कोरोना से हमन बचाबो।।

-हेमलाल साहू 
छंद साधक सत्र-1
ग्राम- गिधवा, जिला बेमेतरा
Previous Page Next Page Home

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए नवागढ़ के Facebook पेज को लाइक करें

Random Post

मुख्य पृष्ठ

home Smachar Ayojan

नवागढ़ विशेष

history visiting place interesting info
poet school smiti
Najdiki suvidhae Najdiki Bus time table Bemetara Police

ऑनलाइन सेवाएं

comp online services comp

Blog Archive